फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है। मामला जनपद उन्नाव के थाना माखी क्षेत्र का है।

जहां 13 अप्रैल 2026 को ग्राम कुटरा निवासी मनोज शुक्ला को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था घटना के बाद पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में 14 अप्रैल 2026 को थाना माखी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—

सौरभ सिंह, दीपक सिंह और अमन सिंह उर्फ आदित्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे (.315 बोर)1 खोखा कारतूस और एक क्रेटा कार (UP 35 BM 3992) बरामद की है।

गिरफ्तारी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Recent Posts