
बरबसपुर में हरिसंकीर्तन एवं मानसगान का भव्य आयोजन, जसवंत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
बरबसपुर गाँव में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच पूज्य महाराज कामता प्रसाद जी के सान्निध्य में भव्य हरिसंकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि जसवंत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हरिसंकीर्तन जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजक समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और ग्रामीणों की आस्था की सराहना की।
महाराज जी को जसवंत सिन्हा ने फूलों की माला श्री फल और सॉल से सम्मान किए और आशीर्वाद लिए।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त

किया।

