हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर. राजधानी भोपाल के नेहरू नगर क्षेत्र में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम सनातन प्रेमियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नववर्ष का स्वागत किया।
शोभायात्रा शबरी नगर तिराहा से प्रारंभ होकर नेहरू नगर चौराहा तक पहुंची, जहां भव्य आतिशबाजी एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूरे मार्ग में भगवा ध्वज, जयकारों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
सृष्टि जनकल्याण समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र दवे ने सभी क्षेत्रवासियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं परंपराओं के संरक्षण को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र राठौड़, लवलेश तिवारी, राजेश हिरवे, आलोक श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, विकास शर्मा, श्री संतोष गुप्ता, श्री वीरेंद्र साहू, श्री अजय पांडे, श्री कमल सिंह यादव, श्री आर.एन. श्रीवास्तव, श्री अनुराग जी, श्री जीवन देशमुख, श्री हरि मालवीय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।
भारतवर्ष समाचार के लिए भोपाल से
**रविन्द्र तिवारी **
की रिपोर्ट


