
GORAKHPUR…. विद्या देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बांसगांव में “पूर्वाचल पत्रकार एशोसियेशन” की मार्च माह की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय जायसवाल (तहसील अध्यक्ष) एवं सुधाकर तिवारी (तहसील प्रभारी/राष्ट्रीय महासचिव) ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में तहसील के पदाधिकारियों की उपस्थिति और सदस्यता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों की बैठक में उपस्थिति संतोषजनक न होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि अन्य तहसीलों में पदाधिकारी नियमित रूप से बैठकों में भाग लेते हैं, जबकि बांसगांव में इसमें सुधार की आवश्यकता है।
पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे आगामी बैठकों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बांसगांव तहसील व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े ऐसे सदस्य, जिन्होंने अभी तक सदस्यता फॉर्म नहीं भरा है, वे इसे तत्काल भर लें। अन्यथा उन्हें अगली बैठक के बाद ग्रुप से हटा दिया जाएगा।
इसके साथ ही लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित चल रहे सदस्यों को चेतावनी दी गई कि वे अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, अन्यथा संगठन/ग्रुप से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। संगठन मे ने सदस्यो को उनका परिचय पत्र पहना कर स्वागत किया गया ।
आज की बैठक में मुख्य रूप से जे.पी. गुप्ता (राष्ट्रीय संयोजक), प्रकाश चंद पाण्डेय (राष्ट्रीय प्रवक्ता), सुधाकर तिवारी (राष्ट्रीय महासचिव एवं तहसील प्रभारी), अनिल गौतम (प्रदेश मीडिया प्रभारी), विनोद गुप्ता (जिला मंत्री), संजय जायसवाल (तहसील अध्यक्ष), जय प्रकाश यादव (कोषाध्यक्ष), अमन वर्मा (महामंत्री), चंद्र केतु सिंह, डॉ. विकास राय, गौरव सिंह (एडवोकेट) एवं संतराज यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो कार्यकाल
गोरखपुर

