
महराजगंज:
जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालय स्वर्गीय राजमणि गब्बू महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज, बरवा फहीम, खुटहा बाजार में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला सहायक निबंधक सहकारिता श्री सुनील कुमार गुप्त रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 8वीं की छात्रा ममता गौड़ (पिता – श्री महेश गौड़) ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 5वीं की छात्रा मुस्कान साहनी (पिता – श्री रामरूप साहनी) ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथियों द्वारा दोनों छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
रंजीत चौरसिया की रिपोर्ट

