ए. बी. स्टार कोचिंग में मेधावियों का हुआ सम्मान

लक्ष्मीपुर एकडंगा, महाराजगंज: ए. बी. स्टार कोचिंग क्लासेस के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी शर्मा, देवेंद्र देव सिंह शोध छात्र गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं विद्यासागर पाण्डेय प्रधानाचार्य चंपादेवी विद्यालय लक्ष्मीपुर एकडंगा रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अमृत त्रिपाठी, सिद्धार्थ शर्मा व अभिषेक चौरसिया सहित अंकित त्रिपाठी, राजन व अन्य गणमान्य लोग तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रिंस (पिता- राजेश) ने प्रथम, आकर्ष (पिता- मनोज) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनन्या (पिता- अभिनव) व जानवी (पिता- लिटिल बाबा) तृतीय स्थान पर रहीं।

समारोह के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कुल 60 छात्र छात्रावों को पदक व पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यासागर पाण्डेय बी एस शर्मा देवेंद्र सिंह देव ने सर्वांगीण विकास शारीरिक मानसिक सामाजिक संस्कृतिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर सबका ध्यान आकर्षित कराते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किए व कार्यक्रम की समापन कि घोषणा किया।

Recent Posts