गोवा के पणजी में 4 मई को होने वाले डिजिटल मीडिया महाअधिवेशन की तैयारियों का राजा माने ने लिया जायजा।

पणजी (गोवा): डिजिटल मीडिया संपादक पत्रकार संगठन के 4 मई 2026 को गोवा के पणजी में आयोजित होने वाले तृतीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा माने ने पणजी स्थित कला अकादमी परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान कला अकादमी कार्यालय में गोवा अधिवेशन कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में गोवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल पाटील, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष सतीश भाऊ सावंत, महाराष्ट्र महासचिव विकास भोसले, केंद्रीय उपाध्यक्ष महेश कुगावकर और अमोल पाटील, केंद्रीय महासचिव तेजस राऊत, राज्य उपाध्यक्ष सागर चव्हाण, राज्य प्रचार प्रमुख धीरज शेळके, सिंधुदुर्ग जिलाध्यक्ष भरत केसरकर तथा कोल्हापुर जिलाध्यक्ष व स्मारिका संपादक भाऊसाहेब फास्के सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा माने ने कहा कि गोवा में आयोजित होने वाला यह तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने बताया कि देशभर से हजारों संपादक और पत्रकार इस अधिवेशन में भाग लेंगे। साथ ही सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की कि वे 15 अप्रैल 2026 तक अपनी आधिकारिक पंजीकरण प्रक्रिया संबंधित जिलाध्यक्षों के माध्यम से पूर्ण करें।

वहीं, गोवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल पाटील ने कहा कि गोवा की पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है और इस अधिवेशन को और अधिक ज्ञानवर्धक एवं भव्य बनाने के लिए पूरी टीम तैयार है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह आयोजन सभी के लिए उपयोगी और यादगार साबित होगा।

 

 

 

 

राहुल सरपाते की रिपोर्ट

नांदेड़ महाराष्ट्र

Recent Posts