सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता हो समाप्त— तारकेश्वर शाही 

 

शिक्षक नियुक्ति के बाद नया कानून लाना एक सामाजिक अपराध– विश्वविजय सिंह ।

 

#गोरखपुर_व्यूरो#….. अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद गोरखपुर के तत्वाधान में शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में मसाल जुलूस निकाला गया । अपनी सेवा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष एवं महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद केंद्रीय विद्यालयों में 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता लागू करना शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के खिलाफ षड़यंत्र है वर्ष 2011 से पूर्व शिक्षकों की नियुक्ति में टेट अनिवार्य की गई है । टेट की अनिवार्यता से शासन शिक्षको का मानसिक उत्पीड़न कर वही है जिससे सभी शिक्षकों में रोष व्याप्त है, यह मसाल जुलूस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से गोलघर गणेश चौराहे होते हुए जिला पंचायत चौराहे से वापस आकर काली मंदिर गोलघर पर समाप्त हुआ । सेवारत शिक्षकों के ऊपर टेट थोपना सामाजिक अपराध की श्रेणी में आता है इस मसाल जुलूस को समर्थन देते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा की उस समय के न्यूनतम सेवा शर्तों के साथ नियुक्ति हुआ है सेवा के बीच में शिक्षकों के योग्यता को चैलेंज करना एवं टेट जैसी परीक्षा को उनपर लागू करना कानूनन अपराध होगा सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए । इस तरह के नियम लाना सरकार की नीतियो पर प्रश्न खड़ा करति है, शिक्षकों के सेवा व सुरक्षा बनाए रखना शासन की जिम्मेदारी है । अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं महासंघ के संयोजक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि अपनी सेवा को सुरक्षित करने के लिए मसाज जुलूस में जिले के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को बहुत बड़ा योगदान रहा अटेवा के जिला अध्यक्ष एवं महासंघ के जिला संयोजक सुनील दुबे ने कहा कि हम सभी शिक्षक सेवा सुरक्षा एवं टेट के विरोध में इस मशाल जुलूस में लामबंद होकर सहभागिता कर रहे हैं हम अपनी लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर भी पूरी शिद्दत के साथ लड़ रहे हैं विशिष्ट बीटीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह तथा संरक्षक ज्ञानेश्वर पांडे और डॉक्टर महेंद्र राय ने कहा कि यह हिंदुस्तान के 25 लाख शिक्षकों के लिए न्याय की लड़ाई है जिसे हर हाल में जितना होगा, महासंघ के महा सचिव संचालन करते हुए कहा कि अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए हमें कोई भी कुर्बानी देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाअध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने अपने साथियों साथ उपस्थित होकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की लड़ाई में अपना समर्थन व्यक्त किया मसाल जुलूस में विशेष शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुन्नन राय, टी एस सी टी के जिला संयोजक ज्योति राय, संदीप पांडे, रणविजय सिंह, चंद्रनाथ राय, अनिल भारती, विपिन मिश्रा, यशपाल सिंह, संजीव सिंह, देवेश सिंह, पवन पांडे, चंद्रकांति देवी, नीति यादव, रणधीर सिंह, अरुण त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र शुक्ला, शिवरतन निषाद, अजय कनौजिया, सुनील शर्मा, सुनील सिंह, गणेश त्रिपाठी, प्रवीण पांडे, गणेश कुमार, गंगेश्वर पांडे, संजय चौरसिया, धर्मेश कुमार, मोहम्मद असीम, शिव प्रसाद शर्मा, राजकुमार, रणधीर साईं, आदि ने संबोधित किया । मसाल जुलूस में सत्य प्रकाश मिश्रा, ज्ञानेश्वर यादव, राजकुमार, शिवप्रसाद शर्मा, रणधीर शाही, मनीष कुमार सिंह, अर्जुन गुप्त, सुरेश पासवान, ईश्वर चंद शुक्ला, मोहम्मद सरसी, वीरेंद्र प्रसाद के अलावा आसपास जिले से बड़ी संख्या मे शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो कार्यकाल

गोरखपुर

Recent Posts