
रिपोर्टर अक्षय भट्ट रामपुर
19 अप्रैल 2026 रविवार रामपुर| नगर में भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भव्य चल समारोह ने नगर को धर्ममय रंग में सराबोर कर दिया।
समारोह का विधिवत शुभारंभ नगर की धानमंडी स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यहाँ से बैंड-बाजों की मधुर स्वर जय परशुराम जयकारों साथ भव्य चल समारोह प्रारंभ हुआ। फूलों से सुसज्जित रथ पर भगवान परशुराम जी की मनमोहक तस्वीर विराजित की गई जिसके दर्शन के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने मिली
नगर भ्रमण दौरान पुष्प वर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत
चल समारोह धानमंडी से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों पूर्व बाजार, चूना कोठी और सूरज घाट होते हुए लालबाग पहुँचा। पूरे मार्ग में नगरवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर चल समारोह का स्वागत किया। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
चल समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्वेत और केसरिया वेशभूषा में ब्राह्मण समाज के पुरुष, मंगल गीत गाती महिलाएं, नवयुवक और बुजुर्ग शामिल हुए। जय परशुराम के गगनभेदी जयघोष के साथ
लालबाग से होते हुए यह भव्य यात्रा शिवाजी चौराहा और बड़ा बाजार पहुँची। यहाँ से भ्रमण करते हुए चल समारोह का समापन कल्याण राव मंदिर पर हुआ। मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई और समस्त नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई। अंत में उपस्थित जनसमूह को प्रसादी का वितरण किया गया।
भगवान परशुराम का जीवन हमें न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज का यह जनसैलाब समाज की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
रिपोर्ट अक्षय भट्ट रामपुर

