
‐——————————————
भोपाल कमिश्नरेट के थाना रातीबड़ को ISO की टीम द्वारा मूल्यांकन, गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर ISO अवार्ड के लिए चयनित किया गया l
पुलिस आयुक्त संजय कुमार एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आज दिनाँक 19 अप्रैल 2026 को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गयाl यह भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा ISO 9001:2015 सर्टिफाइड थाना बन चुका है I इसके पहले थाना मिसरोद एवं महिला थाना को भी ISO सर्टिफाइड किया जा चुका हैl उक्त अवार्ड के लिए पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने थाना रातीबड़ स्टाफ को बधाई दी l
इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, डीआईजी रियाज इकबाल, डिप्टी कमिश्नर अखिल पटेल, ISO से योगेन्द्र द्विवेदी,एसीपी दीपक नायक, एसीपी श्रीमती अंकिता खातरकर एवं ISO की टीम तथा थाना स्टाफ मौजूद रहा l
रविन्द्र तिवारी
भारतवर्ष समाचार Digital
भोपाल

