file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कासगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन; जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एकजुटता की दौड़।

कासगज राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर आज, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को, कासगंज जनपद में देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री ओ०पी० सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुई।

इस एकता दौड़ में अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। दौड़ में पुलिसकर्मियों, स्थानीय व्यापारी बंधुओं तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और देशप्रेम की भावना के साथ प्रतिभाग किया।

यह एकता दौड़ सोरों गेट तिराहे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई गांधी मूर्ति चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। दौड़ के समापन के बाद गांधी मूर्ति चौराहे पर सभी प्रतिभागी बच्चों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सभी को फल एवं जलपान वितरित किया गया।

कार्यक्रम को पूरी तरह सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे दौड़ मार्ग और कार्यक्रम स्थल की ड्रोन कैमरों के माध्यम से हवाई निगरानी (एरियल सर्विलांस) की गई, जिससे संपूर्ण आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ।

मुख्य आयोजन के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर भी ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल और क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों ने एकता दौड़ में हिस्सा लेकर समाज में भाईचारे और अखंडता का संदेश दिया।

 

 

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज