file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

अमावस्या पर बलि देने की आशंका के बीच दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ दो माह का मासूम

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने बच्चे को खोजा, एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की

Oplus_131072

महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी टोला रमजीता गांव से अपहृत दो माह के मासूम विक्की को महराजगंज पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, अपहृत मासूम को अमावस्या के दिन बलि देने की आशंका थी। आगामी एक-दो दिनों में इस वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। समय रहते पुलिस की सक्रियता से मासूम की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर की रात परिवार के साथ घर में सो रहे दो माह के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस के साथ एसओजी, स्वाट और डॉग ट्रैकर स्क्वायड की टीमें बच्चे की तलाश में जुट गईं।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम आरोपियों की तलाश करते हुए महराजगंज से दिल्ली पहुंची। आखिरकार कश्मीरी गेट बस स्टैंड से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

मो.: 9935252106

UDYAM-UP-51-0002337