file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

दीपावली पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपदवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दीपावली, प्रेम और सौहार्द के साथ सुरक्षित पर्व मनाने की अपील

महराजगंज। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रकाश और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे।

एसपी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देने वाला पावन पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने ईश्वर से कामना की कि दीपोत्सव प्रत्येक परिवार के जीवन को खुशियों से रोशन करे तथा जनपद में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास, आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

मो. 9935252106