file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

सोरों पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 4 लाख की ज्वैलरी बरामद।

कासगंज ब्रेकिंग

कासगंज। एसपी ओ.पी. सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में *थाना सोरों पुलिस* को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित चल रहे *02 शातिर चोरों* को गिरफ्तार किया है।

*घटना का विवरण:* दिनांक 30.10.2026 को वादी *सुंदरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी रामसिंहपुरा, थाना सोरों* ने सूचना दी थी कि 28/29 अक्टूबर की रात उनका परिवार नगरिया स्थित मकान पर गया था, अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर सभी जेवर और 20,000 रुपए नकद चुरा लिए। इस पर थाना सोरों पर मुकदमा 415/26 धारा 331(4), 305 BNS पंजीकृत किया गया।

एसपी के आदेश पर *अपर एसपी आलोक सिंह और CO नगर आंचल चौहान* के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दिनांक 31.10.2026 को चेकिंग के दौरान *मेला ग्राउंड कस्बा सोरों से* दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त:*

1. सनी जाटव पुत्र राममूर्ति निवासी बदरिया थाना सोरों

2. शिवम उर्फ भूरा पुत्र बिजेन्द्र निवासी बदरिया थाना सोरों

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से *चोरी गई करीब 4 लाख रुपए कीमत की ज्वैलरी और 5200 रुपए नकद* बरामद किए हैं।

 

*बरामदगी में -* 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की छोटी बाली सोने की, एक मिनी लॉकेट सोने का, एक जोड़ी रेशम पट्टी चांदी, एक जोड़ी पायल चांदी, एक माला चांदी और 5200 रुपए नकद।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुख्य अभियुक्त *सनी जाटव* बेहद शातिर है। उस पर *आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, NDPS और गुंडा एक्ट सहित कुल 16 मुकदमे* पहले से दर्ज हैं।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम –

प्रभारी निरीक्षक *लोकेश भाटी* मय टीम, उ.नि. सुमित त्रिपाठी और उ.नि. प्रहलाद सिंह।

 

 

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज