भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

महराजगंज। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन महराजगंज परिसर में पुलिस चिकित्सालय का उद्घाटन किया।

चिकित्सालय के शुरू होने से पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को सुलभ एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए उन्हें पुलिस लाइन परिसर में ही चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की इस पहल को पुलिस बल के स्वास्थ्य, कल्याण एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिसकर्मी दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पुलिस चिकित्सालय की स्थापना एक सराहनीय पहल है।
भारतवर्ष समाचार डिजिटल
ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार
मो. 9935252106 UDYAM-UP-51-0002337












