file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

दीपावली की पूर्व संध्या पर भिटौली पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने किया भ्रमण, आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महराजगंज। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में दीपावली की पूर्व संध्या पर थाना भिटौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई।

महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

मो.: 9935252106

UDYAM-UP-51-0002337