file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

महराजगंज में 28 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आधी ईंट और बिजली का तार बरामद, पनियरा पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में 28 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्तता के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आधी ईंट और बिजली का तार भी बरामद किया गया है।

Oplus_131072

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में पनियरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मुकदमे की विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर दोनों महिलाओं की संलिप्तता सामने आई।

सोमवार, 9 नवंबर को पुलिस टीम ने ग्राम ब्रम्हपुर स्थित नहर पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल आधी ईंट और बिजली का तार बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना पनियरा में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में पनियरा थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

मोबाइल: 9935252106

UDYAM-UP-