प्रखंड क्षेत्र के बखरी बड़ाई पंचायत के पंचायत सरकार भवन, भलुई पंचायत के पंचायत सरकार भवन मे आईडी बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया।

प्रखंड क्षेत्र के बखरी बड़ाई पंचायत के पंचायत सरकार भवन, भलुई पंचायत के पंचायत सरकार भवन मे आईडी बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली

 

सहित अन्य पंचायतो के पंचायत भवन परिसर एवं सामुदायिक भवन परिसरों  में किसान निबंधन (फार्मर आईडी) बनाने को ले शिविर का आयोजन किया गय. अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी डाटा ऑपरेटर,   राजस्व कर्मचारी, कृषि सलाहकार शिविर में शामिल हुए. किसान निबंधन के साथ-साथ किसानों का केवाईसी भी किया जा रहा है. राजापाकर दक्षिणी पंचायत स्थित जनता पुस्तकालय के परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. लेकिन अधिकतर किसानों के नाम से जमीन नहीं होने के कारण उनका निबंध नहीं हो रहा. ज्ञात हो कि कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक किसान निबंधन प्रक्रिया में आवेदक किसानो के नाम से जमीन की रसीद होनी चाहिए. वही किसान निबंधन में जमीन का दस्तावेज  अपने नाम से लगान रसीद नहीं होने के कारण अधिकतर लोगों का निबंधन नहीं हो रहा है.  वहीं वार्ड सदस्य सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 90% किसानो के जमीन उनके पूर्वज के नाम पर है. जिससे किसान निबंधन में भारी परेशानी हो रही है. बीडियो सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आज 5 बजे तक प्रखंड के सभी पंचायत के शिविर में 810 किसानों का किसान निबंधन किया गया . वही जिस किसान का पहली बार किसान निबंध हो रहा है उनका स्वयं के नाम से जमाबंदी, आधार कार्ड ,मोबाइल एवं जमीन का रसीद लेकर शिविर में आना है . उनका पहले केवाईसी किया जाएगा उसके उपरांत किसान निबंध किया जाएगा ताकि उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ से लाभान्वित किया जा सके.  निबंधन दो चरणों में किया जा रहा है पहले चरण 6 जनवरी से 9 जनवरी तथा दूसरा चरण 18 जनवरी से 21 जनवरी तक विशेष शिविर लगाकर आयोजित किया जाएगा . इस बीच भी पंचायत कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर किसान निबंधन का कार्य होता रहेगा .इस मौके पर  अंचल कार्यपालक सहायक नवीन कुमार, शेखर कुमार, संगम कुमार, रामदयाल राय शिवपूजन पंडित, देवेंद्र प्रसाद सिंह, अमीन विकास कुमार, रोबिन कुमार,  मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य सुनील कुमार सिंह दीनदयाल सिंह, किसान गजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, जगदीश सिंह, लालु सिंह, जगन्नाथ सिंह आदि उपस्थित थे.घ

Recent Posts