file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

महराजगंज: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 13 नवंबर तक करें आवेदन

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

Oplus_131072

नवीन शिक्षण संस्थानों को 5 नवंबर तक तैयार करना होगा मास्टर डाटा, पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ

महराजगंज। शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पात्र विद्यार्थी 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवीनीकरण के साथ आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि भी 13 नवंबर निर्धारित की गई है।

Oplus_131072

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, महराजगंज के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा।

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, नवीन शिक्षण संस्थानों को 23 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा। विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध एजेंसियों द्वारा शुल्क का सत्यापन 7 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं, अल्पसंख्यक वर्ग के निजी शिक्षण संस्थानों की मार्किंग की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है।

Oplus_131072

नवीनीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी निर्धारित समय के भीतर जमा करनी होगी। नए यानी फ्रेश आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं भी 13 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने संबंधित शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सारिणी का पालन करने की अपील की है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पात्रता के अनुसार योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

मोबाइल: 9935252106

Recent Posts