file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

महराजगंज में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पुलिस की कार्रवाई, दो अभियुक्त जिला बदर

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

अक्टूबर माह में 10 वादों का निस्तारण, पांच अभियुक्तों को पाक्षिक हाजिरी के लिए किया गया पाबंद

महराजगंज। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। अक्टूबर माह में कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें दो अभियुक्तों को तीन एवं छह माह के लिए जिला बदर किया गया, जबकि पांच अभियुक्तों को प्रत्येक 15 दिन में थाने पर पाक्षिक हाजिरी देने के लिए पाबंद किया गया है।

दो अभियुक्त किए गए जिला बदर

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा टोला इलाही निवासी सुख्खू को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं, निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी निवासी मोन अली उर्फ कय्यूम अली को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।

पांच अभियुक्तों को पाक्षिक हाजिरी का आदेश

पुलिस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के कैथवलिया निवासी दिलीप कुमार मौर्य और कैथवलिया टोला निवासी अजीत चौहान को प्रत्येक 15 दिन में कोल्हुई थाने में उपस्थित होकर अपनी गतिविधियों एवं आचरण की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

Oplus_131072

इसी प्रकार, सोनौली थाना क्षेत्र के बड़हरा टोला हड़हवा निवासी रामअवतार, कोठीभार थाना क्षेत्र के जहदा निवासी इरशाद तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुड़िला कला निवासी अभय चौहान को भी प्रत्येक 15 दिन में संबंधित थाने में उपस्थित होकर अपनी गतिविधियों एवं आचरण के संबंध में सूचना देने के लिए पाबंद किया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

रिपोर्टर महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

ब्यूरो चीफ महराजगंज

मोबाइल नंबर: 9935252106

Recent Posts