-बीआरसी भवन राजापाकर के परिसर में जिला पदाधिकारी वैशाली के आदेशानुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी 13 हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
जिसमें नोडल पदाधिकारी के रूप में मोहम्मद रेयान राज उपस्थित हुए. वहीं प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को बीडियो सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं कलम देकर सम्मानित किया. तथा बताया कि प्रखंड स्तर पर अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को जिला स्तर पर 24 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जहां जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान लाने वाले छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. वही मौके पर बीडियो सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में भी अच्छे प्रदर्शन कर छात्र भविष्य का निर्माण कर सकते हैं. इसलिए पढ़ाई के अलावे खेलकूद में भी हमेशा अच्छे प्रदर्शन करें और ऊंची मुकाम प्राप्त करें. मौके पर सभी विद्यालयों से एक-एक शिक्षक भी छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. उपस्थित शिक्षकों में प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, रवि भूषण सिंह, उपेंद्र राय, संगीता कुमारी, सत्य प्रकाश कुमार, पवन कुमार, सुशील कुमार सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका शामिल है.






