नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर भोपाल जिला पदाधिकारियों ने किया पुण्‍य स्‍मरण।

भोपाल

माँ भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर शिवाजी नगर, भोपाल स्थित 7 नंबर चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति ने कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, तपस्या, वीरता और राष्ट्रभक्ति की ऐसी अमर गाथा है, जो प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। उनका अदम्य साहस और स्वाधीनता के प्रति अटूट संकल्प आज भी हमें कर्तव्यपथ पर निरंतर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी है। उनके विचार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हमें आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री राजेंद्रसिंह राजपूत, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज राठौर, श्री राम बंसल रेनवाल, श्री अशोक सैनी, श्री भाषित दीक्षित, श्री राहुल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री अनिल पचौरी, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री शैलेंद्र शुक्ला, श्री शैलेंद्र निगम,डॉ योगेंद्र मुखरैय, श्रीमती सुषमा बाबीसा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक पुरोहित, श्री पियूष सिसोदिया, श्री निर्भय धाकड़, श्री हेमंत जोगी,श्री देवेंद्र यूगी, श्री निखलेश मिश्रा, श्री गीता माली, श्री शक्ति राव, श्री राजेश सिंह, श्री सिद्धार्थ सोनवाने, श्री महेंद्र वर्मा, श्री दिव्या ऋषि, श्री अजय साहू सहित जिला पदाधिकारीगण, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

रविन्द्र तिवारी

भारतवर्ष समाचार भोपाल

Recent Posts