मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी बालमुकुंद द्विवेदीउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अंतिम परीक्षा में सफलता हासिल किया।

महराजगंज : विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी बालमुकुंद द्विवेदी पुत्र दिवाकर द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अंतिम परीक्षा में सफलता हासिल

कर आडिटर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

बालमुकुंद की इस उपलब्धि से पूरे गांव व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि बालमुकुंद की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

#Maharajganj #Mithaura #मिठौरा #सिंदुरिया #Sinduriy

Recent Posts