file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

स्वामी विमर्श आनंद गिरि जी के पावन सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ एवं कपड़े के थेले वितरण

स्वामी विमर्श आनंद गिरि जी के पावन सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ एवं कपड़े के थेले वितरण किए गए बीकानेर को स्वच्छ सुंदर और दिव्य बनाने की श्रृंखला में l

विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर l मानव चेतना जागृति प्रन्यास के पांच सूत्री संकल्पौ की पूर्ति हेतु स्वच्छ बीकानेर पॉलिथीन मुक्त बीकानेर के संकल्प को पूरा करने के लिए एक लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प 1 जनवरी 2026 को शिवबाड़ी में लिया गया था इसी श्रृंखला में निरंतर बीकानेर के विभिन्न हिस्सों में हनुमान चालीसा पाठ एवं पॉलिथीन मुक्त बीकानेर करने के लिए स्वच्छ बीकानेर करने के लिए अभियान निरंतर चालू किया गया है जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पाठ रखा गया जिसमें स्वामी विमर्शानंद गिरि जी के पावन सानिध्य में हनुमान जी के महत्व को हनुमान तत्व को समाज में स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया एवं हनुमान तत्व जो अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है उस समर्पण का समाज और परिवार के निर्माण में अत्यंत आवश्यक योगदान है सामूहिक रूप से हनुमान पाठ किया गया आचार्य राजेंद्र जोशी के द्वारा इस अवसर पर व्यास कॉलोनी शिव मंदिर के वरिष्ठ साधक श्री ओम जी कपूर उपस्थित रहे एवं वीणा शिक्षण संस्थान की ओर से कथक गुरु श्रीमती वीणा जोशी की ओर से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी की आरती की गई और प्रसाद के साथ में निशुल्क कपड़े के वस्त्र थेला सभी को वितरित किया गया और यह शपथ सभी ने ली की वह प्लास्टिक का पूर्णता परित्याग कर देंगे क्योंकि एक प्लास्टिक की थैली 500 वर्ष तक भी समाप्त नहीं होती और यह पर्यावरण की बहुत बड़ी हानि है कार्यक्रम में तबला वादन नवरत्न जोशी ने किया और श्री विजय कपूर ने कार्यक्रम का संयोजन कर आगामी कार्यक्रमों की सूचना सभी को दी बीकानेर को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करना और उसकी पहचान छोटी काशी के रूप में क्रियान्वित रहे इस पांच सूत्री कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य है स्वयं रूपांतरण ही सबसे बड़ा समाज सेवा है के मंत्र को समाज में स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम पिछले 26 वर्षों से मानव चेतना जागृति पर प्रन्यास करता रहा है इसके प्रमुख प्रेरक और मार्गदर्शक ब्रह्मलीन परमपूज्य स्वामी सम्वित सोमगिरि जी महाराज हैं महाराज की ही प्रेरणा से इस न्यास का गठन किया गया और उन्हीं के आशीर्वाद से यह विगत 25 वर्षों से देश-विदेश में कार्य कर रहा हैं।

 

Recent Posts