file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कोतवाली में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक।

रिपोर्ट मुकेश यादव

कासगंज

 

पटियाली कोतवाली में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक

 

कासगंज जनपद की पटियाली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक गया प्रसाद संत की हृदय गति रुकने से गुरुवार सुबह मृत्यु हो गई। उनकी अचानक हुई मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय उपनिरीक्षक गया प्रसाद संत की गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर वह स्वयं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटियाली पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक छा गया और साथी पुलिसकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

मृतक उपनिरीक्षक गया प्रसाद संत पुत्र रामस्वरूप सिंह वर्ष 1989 बैच के थे। वह मूल रूप से जनपद फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के निवासी थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस विभाग में उनकी कार्यशैली और व्यवहार के लिए उन्हें सम्मान के साथ याद किया जा रहा है।

Recent Posts