नांदेड़ वाघाला शहर महानगर निगम के चुनाव बाद के पहली आम सभा

नांदेड वाघाला शहर महानगर निगम की आम सभा हंगामे के बीच संपन्न; महापुरुषों की पुतलो के साथ स्वीकृत सदस्यों की घोषना नांदेड: नांदेड-वाघाला शहर महानगरपालिका की आम सभा लगभग साढ़े तीन वर्षों बाद प्रशासक राज खत्म होने के बाद भाजपा के सत्ता में पहली आम सभा हंगामे के माहौल में संपन्न हुई। सभा की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की पूर्णाकृति पुतला स्थापित करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। इस प्रस्ताव को महापौर कविता मुले और उपमहापौर दीपक सिंह रावत ने मंजूरी दी।
इसके बाद कांग्रेस के सदस्य अब्दुल गफार ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi, भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध A. P. J. Abdul Kalam तथा ओबीसी समाज के जनक माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री V. P. Singh की पूर्णाकृति पुतले को भी मंजूरी दी जानी चाहिए।
इस दौरान वंचित बहुजन आघाड़ी के सदस्य प्रशांत इंगोले ने भी सदन में Tipu Sultan, Ramabai Ambedkar (माता रमाई) तथा Ahilyabai Holkar की पूर्णाकृति पुतले स्थापित करने की मांग की। इन मांगों को लेकर कुछ समय तक वंचित बहुजन आघाड़ी और कॉंग्रेस युती सत्ताधारी भाजपा धोबी पछाड़ कर दिया सदन में हंगामे का माहौल बना रहा।
इसी सभा में महानगरपालिका के स्वीकृत सदस्यों की भी घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पांच सदस्य, जबकि कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाड़ी और एमआईएम की ओर से एक-एक सदस्य को स्वीकृत किया गया।
नवनियुक्त स्वीकृत सदस्यों का महापौर कविता मुले और उपमहापौर दीपक सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें भविष्य के कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सभा में उपस्थित पार्षदों ने भी नए सदस्यों को बधाई दी।
लेकिन इस सभा में आम जनता हितों के मुद्दों को लेकर सत्ता धारी भाजपा नज़र अंदाज़ कर दिया है इसी आम जनता सवालों के मुद्दों लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी के गट नेता प्रशांत इंगोले ने जब संवालो के मुद्दों को सत्ता धारी भाजपा को सवाल करने पर सत्ता धारी भाग खडी हुई और पहली आम सभा एक घंटे अंदर लपेट कर आम सभा खत्म होने की घोषणा कर दी
संवाददाता
राहुल सरपाते की रिपोर्ट
नांदेड़ महाराष्ट्र

Recent Posts