
सकरौद: ग्राम सकरौद में पारंपरिक लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पटपर झांकी, फाग गीत एवं जसगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी जसवंत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने फाग और जसगीत की ऐसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं कि पूरा ग्राम उत्साह और भक्ति के वातावरण में सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि जसवंत सिन्हा ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के लिए ऐसे सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।
बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने इस आयोजन को न केवल मनोरंजन, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
स्वपना माधवानी की रिपोर्ट






