
कुंदरकी क्षेत्र के गांव चक फाजलपुर में हज़रत भोले भाले मियां के उर्स के मौके पर बढ़ती गर्मी और भारी तपिश को देखते हुए, दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग ‘ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन’ (GNRF) ने जनता की सेवा के लिए ठंडा शर्बत पिलाकर जायरिनों की प्यास बुझाई फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरकान क़ादरी ने बताया
इस मुहिम का मकसद उर्स में आए मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को कड़ी धूप में राह़त देना और उन्हें पानी की कमी से बचाना है। इसी तरह के स्टॉल अलग-अलग इलाकों में लगाए जाते रहेंगे जहाँ हर किसी के लिए ठंडे पानी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।
*साफ-सफाई का विषेश ख्याल:* GNRF के सेवादार (वॉलंटियर्स) यह ध्यान रखते हैं कि पानी साफ और फिल्टर्ड हो ताकि लोगों की सेहत बनी रहे।
*सेवा के लिए मौजूद:* हर स्टॉल पर GNRF की टीम सुबह से शाम तक लोगों को पानी पिलाने के लिए मौजूद रहती है।
“इस चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलने वाले लोगों के लिए पानी सबसे बड़ी ज़रूरत है। हमारा मक़सद इंसानियत की सेवा करना है ताकि कोई भी शख़्स प्यासा न रहे।”
आपको बता दें कि ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) पूरे देश में भलाई के कामों, मुसीबत में लोगों की मदद करने, मुफ्त इलाज और पेड़ लगाने जैसे कामों में हमेशा आगे रहता है। आप भी इस नेक काम में हमारा साथ दें इस अवसर पर दानिश अत्तारी अब्दुल गफ्फार नाजिम कुरेशी मुहम्मद नन्हे मुहम्मद रोहिल मुहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।






