पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मारा गया

📍 PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलवामा हमले से जुड़े कुख्यात आतंकी अरजुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है।

हमजा बुरहान प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र (Al-Badr) का प्रमुख कमांडर माना जाता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसे ISI द्वारा ऑफिस और सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले में CRPF के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। इस हमले की साजिश में उसकी अहम भूमिका बताई गई थी। इसी कारण भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2022 में उसे UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया था।

इस घटनाक्रम को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

📰 सच के साथ, हर खबर आपके पास

#PoK #PulwamaAttack #HamzaBurhan #Terrorism #BreakingNews #BharatvarshSamacharDigit

Recent Posts