file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

पटियाली विधानसभा से सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान की मजबूत दावेदारी!

 

जनपद कासगंज की पटियाली विधानसभा सीट पर इस समय सियासी हलचल तेज है। समाजवादी पार्टी से टिकट की रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान का नाम इस समय सबसे आगे नजर आ रहा है। जाहिदा सुल्तान लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन उनकी इस मजबूत दावेदारी के पीछे सिर्फ उनका पद नहीं, बल्कि उनका वो ‘विकास मॉडल’ है जो उन्होंने सहावर की चेयरपर्सन रहते हुए जनता के सामने पेश किया था।”

 

“आइए एक नजर डालते हैं जाहिदा सुल्तान के कार्यकाल के दौरान सहावर में हुए उन महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर, जो आज भी उनकी कार्यकुशलता की गवाही दे रहे हैं:”

 

सहावर में कराए गए प्रमुख विकास कार्य:

 

नगर पंचायत का भव्य निर्माण: सहावर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित नगर पंचायत भवन की सौगात दी।

 

बुनियादी ढांचा और सुंदरीकरण: गंज रोड और सोरों रोड पर भव्य प्रवेश द्वारों (गेट्स) का निर्माण कराया, जिससे क्षेत्र की पहचान बदली। साथ ही स्थानीय तालाब का सौंदरीकरण कर उसे नया रूप दिया।

 

सामाजिक एवं खेल विकास: युवाओं और खिलाड़ियों के लिए सहावर में अखाड़े का निर्माण कराया। इसके साथ ही शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बारात घर की स्थापना की।

 

स्वच्छता और सुरक्षा: पर्यावरण और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए खितौली नहर पुल पर MRF (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निर्माण कराया। वहीं, कानून व्यवस्था और जनता की सहूलियत के लिए थाना सहावर में आगंतुक कक्ष (विजिटर रूम) बनवाया।

 

सड़क और कनेक्टिविटी: कस्बे की कई प्रमुख और आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग का जाल बिछाकर जलभराव और कीचड़ की समस्या से जनता को निजात दिलाई।

 

गौर करने वाली बात यह भी है कि जाहिदा सुल्तान के इस कार्यकाल का एक बड़ा हिस्सा ‘कोरोना काल’ जैसी भीषण आपदा की भेंट चढ़ गया था। इसके बावजूद, विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया।

 

अब जबकि पटियाली विधानसभा से उनकी दावेदारी की चर्चाएं जोरों पर हैं, तो सहावर का यह विकास मॉडल उनके पक्ष में सबसे बड़ा माहौल बना रहा है। स्थानीय लोगों और राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि अगर समाजवादी पार्टी जाहिदा सुल्तान को पटियाली से मौका देती है, तो सहावर की तरह पूरी पटियाली विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास होना तय है।”

कासगंज से मुकेश यादव की रिपोर्ट

Recent Posts