प्रकाशचंद पाण्डेय
गोरखपुर व्यूरो …… विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र ओझा द्वारा दिव्यांग जनों को तम्बाकू एवं धूम्रपान से होने वाले बीमारियों एवं खतरों से जागरूक करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में धूम्रपान से होने वाली बीमारियों जैसे मुंह,गले, होंठ के कैंसर,फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, रक्त नलिकाओं को क्षति, गर्भवती महिलाओं को तम्बाकू एवं धूम्रपान से होने वाले बीमारियों आदि के बारे में जानकारी देकर संबंधित हैंड बिल भी दिव्यांगजनों को वितरित किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग जनों को धूम्रपान से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजन राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य उमेश चंद्र किरन,लक्ष्मी प्रजापति,भरत लाल, नंदकिशोर,अरविंद गुप्ता, ज्योति कुमारी,छाया प्रजापति, महेश कुमार आदि को हीट वेव से बचाव हेतु छाता,अंगोछा एवं स्वास्थ्य किट देकर ज्ञानेंद्र ओझा द्वारा सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य विनय कुमार पाठक, शिखा पांडेय, संजीव कुमार राय ,महेंद्र प्रताप पांडेय,आदित्य निगम आदि ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया ।






