चौक पुलिस की कार्रवाई: 14 बोतल अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 अदद बंटी-बबली लाइम देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम नक्शा-बक्शा स्थित देशी शराब भट्टी के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल सच के साथ, जनता के पास

Recent Posts