“जाप” के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर जिला अधिकारियों को किया सम्मानित

रिपोर्टर जसवीर सिंह गौतम मंडल ब्यूरो

मुरादाबाद: 01 जून 2026

 

 

जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिलमांचल रजि. (उ प्र) के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व नवनियुक्त अपर जिला अधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम(प्रशासन) से मुलाकात कर उन्हें संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए पटका पहनाकर स्वागत किया।

सोमबार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता मुरादाबाद इकाई के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा व जिला महासचिव दीपक कपूर जिला सचिव हेमन्त यादव, संदीप वर्मा, मोहित गुप्ता,गुलशन गुप्ता,मिडिया प्रभारी सुनील तोमर,जसवीर सिंह, संजीव सिंह सहित पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से मुलाकात कर उनके द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये लगातार किये जा रहे प्रयासों की सराहना करए हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित भी किया समयाभाव के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संगठन के पदाधिकारियों ने आग्रह किया कि जनपद में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एक अलग से वैठक की जाएगी।

दूसरी तरफ नवनियुक्त अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव व अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम से संघठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उन्हें संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए दोनों अधिकारियों को पटका पहना कर सम्मानित भी किया गया।

Recent Posts