अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बुजुर्गों व मेधावियों को किया सम्मानित।

वयोवृद्ध समाज की अमूल्य धरोहर : डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव

शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी धर्मशाला में हुआ सम्मान समारोह

 

कासगंज। शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी धर्मशाला में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में मेधावियों एवं समाज के बुजुर्गों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लखनऊ से आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि बरेली से आए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना व अन्य समाज बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त की आरती एवं मां सरस्वती का पूजन कर किया।

सम्मान समारोह के शुभारंभ में समाज के बाल कलाकार अक्षरा सक्सेना एवं वैष्णवी सक्सेना ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सीएमएस डा. संजीव सक्सेना, एडवोकेट शारदा प्रसाद सक्सेना, डा. विद्युतलता कुलश्रेष्ठ, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकुल मान सिंह का स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं पटुका पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जबकि मेधावी छात्र देश और समाज का भविष्य हैं। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को प्रेरणा देने के साथ-साथ बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश सक्सेना ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एक राष्ट्रीय सामाजिक संगठन है, जो समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान युवा शिक्षक डा. नीरज सक्सेना, आलोक सक्सेना, युवा व्यापारी शांतनु चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जबकि वयोवृद्ध मोहनलाल सक्सेना, भरत लाल सक्सेना, सुरेशचंद्र सक्सेना, यतेंद्र प्रकाश कुलश्रेष्ठ, नरेश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, उमाशंकर प्रधान, शोभावती सक्सेना, राजरानी सक्सेना, राधा सक्सेना, उमा सक्सेना, विनोद कुमारी कुलश्रेष्ठ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी सभ्रांत सक्सेना, देवांश सिन्हा, नैना जौहरी, तन्मय सक्सेना, विभूति जौहरी, कुनाल जौहरी, वंश सक्सेना, वंशिका सक्सेना, अग्रिम सक्सेना, अक्षांश सक्सेना को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर

नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना, धर्मेंद्र जौहरी, राकेश शरण सक्सेना, किशोरी लाल सक्सेना, विनोद सक्सेना, अचिंत सक्सेना, डॉ अजय कुलश्रेष्ठ, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, डॉ संजय सिन्हा, हरीश जौहरी, आरके सक्सेना, आदित्य शरण सक्सेना, विजय सक्सेना रेलवे, नवीन सक्सेना, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र सक्सेना, तरुण जौहरी, अध्यापक दीपक सक्सेना, केके सक्सेना, अजय सक्सेना सनी, अमित सक्सेना, अलोक कुलश्रेष्ठ, विजय सक्सेना, लवनीश गहराना, आशीष सक्सेना, अरविन्द सक्सेना, दीपक सक्सेना, यतेंद्र कुलश्रेष्ठ, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रशांत सक्सेना, अंशुल जौहरी,

साधना जौहरी, किरण सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अरुणा जौहरी, पूजा सक्सेना, नीतू सक्सेना, विन्दु सक्सेना, सरिता कुलश्रेष्ठ, उपासना सक्सेना,सोहित सक्सेना, अंश सक्सेना, मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज

Recent Posts