मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध निर्माण को किया सील ।

गजरौला में अवैध निर्माण को सील किया।

 

रईसउधीन द्वारा बिना स्वीकृति की जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

 

 

इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।

 

 

एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से, किए जा रहे निर्माण को सील किया गया

 

 

कार्रवाई का नेतृत्व सहायक अभियंता राजीव गोविल और अवर अभियंता आकाश ने किया।

 

 

इस दौरान प्राधिकरण की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

 

 

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि पर बिना लेआउट स्वीकृति के निर्माण किया जा रहा था जो विकास प्राधिकरण अधिनियम और नियमानुसार अवैध है।

 

 

कई बार नोटीस दिए जाने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

 

 

एमडीए सचिव पंकज वर्मा ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि भवन निर्माण कराने से पहले संबंधित मानचित्र की स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें।

 

 

साथ ही भूखंड खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि जिस कॉलोनी या परियोजना में प्लॉट लिया जा रहा है, उसका लेआउट विकास प्राधिकरण से स्वीकृत हे या नही

 

 

उन्होंने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति के निर्माण कार्यों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

 

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे

Recent Posts