मुरादाबाद: सपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सिख सामाजिक न्याय यात्रा शनिवार को मुरादाबाद पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य 2027 में सपा की सरकार बनाना और सिख समाज को उनके हक दिलाना है। भुल्लर ने सिख आयोग के गठन की मांग की और सिखों को राजनीतिक शक्ति पहचानने का आग्रह किया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सूबे में निकाली जा रही सिख सामाजिक न्याय यात्रा शनिवार को मुरादाबाद पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में हुई मासिक बैठक में कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पीडीए के दम पर 2027 में सूबे में सपा की सरकार बनेगी। इसमें सिख समाज अहम भूमिका निभाएगा। सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में सिख समाज के लोगों हक और अधिकार मिलेंगे। कहा कि पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सिख निवास करते हैं। प्रदेश की 13 लोकसभा और विधानसभा की 50 से 60 सीटों पर उनका महत्वपूर्ण प्रभाव है, लेकिन उनकी राजनीतिक शक्ति नगण्य है। कहा कि विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सिख समाज को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। भुल्लर ने प्रदेश भर के सिखों से एकजुट होने और अपनी राजनीतिक ताकत को पहचानकर उसे हासिल करने का आग्रह किया। बताया कि यह यात्रा छह अप्रैल को पीलीभीत से शुरू हुई थी। इसका समापन छह जून को लखनऊ में सपा कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में होगा。
सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने हरिद्वार के ज्ञान गोत्री गुरुद्वारे को सिखों को सौंपने एवं सिख आयोग का गठन करने की मांग की। कहा कि जनसंख्या के अनुपात में सिख समाज के लोगों को राजनीति एवं सरकार में हिस्सेदारी मिले। सिख समाज के लिए अलग से विश्वविद्यालय अथवा बड़ा शैक्षिक संस्थान स्थापित कराया जाए। जहां पर 70 सालों से समाज के लोग जमीन पर काबिज है, उन्हें 50 साल को आधार मानते हुए मालिकाना हक दिया जाए।
मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा भाजपा ने देश का स्वर्ण-मान बेच दिया है। देश की जनता को समझ में आया कि भाजपा सरकार सोना खरीदने से मना क्यों कर रही थी क्योंकि अगर सोना जनता के पास चला जाता तो ये बेचते कैसे।
जनता को समझ में आ गया है कि भाजपाई भ्रष्टाचार ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह खोखला कर दिया है
उन्होंने कहा जिस तरह टीचर्स को अपनी योग्यता पुनः साबित करने के लिए फिर से परीक्षा पास करने के लिए कहा जा रहा है, वैसा ही नियम प्रशासनिक अधिकारियों पर भी लागू हो, जिससे समय-समय पर उनकी योग्यता की जाँच हो सके।
मासिक बैठक मे जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव,पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान, जिला महासचिव फुरकान अली, अतहर हुसैन अंसारी,मौ उस्मान एडवोकेट, दिलप्रीत सिँह,परमजीत सिँह भुल्लर, अमरजीत सिँह,कश्मीर सिँह धर्मेन्द्र यादव,तालिब अंसारी,लाखन सिँह सैनी,धीरज पाल सिँह,जहानउल्ला खान,नौशाद पाशा, आदित्य चौधरी, शीरीगुल, संजीव चौधरी,आश्कार पाशा, वसीम कुरैशी, प्रेमबाबू बाल्मीकि,सुरेंद्र शर्मा,हाजी रईसऊदीन नईमी, अफरोज खान,परवेज अली,जयकुमार प्रजापति, मौ महमूद, तुषार रस्तोगी,प्रदीप यादव, योगेन्द्र यादव, नाजिर खान,जिगरी मलिक,लुकमान खान,सुशील यादव,शहजाद हुसैन,करीम खान राहुल यादव,रशीद मलिक वाजिद मलिक,लवी पाशा, कमरे आलम भूरे कुरैशी राकेश राठी, नागभारती,आतिकुरहमान,मुजाहिद अली, नन्हें सिँह, वाहन सिँह,शाकिर सलमनी, राजीव विश्नोई, रेशमा परवीन, शरीफ हुसैन, गुल अहमद, हितेश यादव,महमूद हसन, वीरेंद्र सिँह,फैसल सैफी,शंकर लाल सैनी,बालकिशन शर्मा, हरपाल सिँह, जावेद अंसारी, क्यामुद्दीन सैफी मनोज चौधरी इक़बाल हुसैन, जावेद आलम, मौ नबी,आदि प्रमुख थे।
रिपोर्ट जसवीर सिंह गौतम मंडल ब्यूरो मुरादाबाद






