ब्रिजमनगंज पुलिस ने संगठित महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 05 महिलाएं समेत 06 गिरफ्तार

भारतवर्ष समाचार डिजिटल | महराजगंज 🚨

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना बृजमनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की 05 महिला अभियुक्तों सहित 01 पुरुष अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, गाण्डिव पोर्टल और सटीक पुलिस कार्रवाई के आधार पर गिरोह का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषणों को गलाकर बनाई गई लगभग 5.57 ग्राम की पीली धातु की टिकिया, 04 की-पैड मोबाइल फोन, ₹12,580 नकद तथा अन्य सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर दुकानों में जाती थीं और दुकानदार को बातचीत में उलझा देती थीं। इसी दौरान अन्य सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किए गए आभूषणों की पहचान मिटाने के उद्देश्य से उन्हें गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी। पुलिस के अनुसार गिरोह की मुख्य अभियुक्ता के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा गिरोह के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।

✍️ भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज : रत्नेश्वर कुमार

📞 मो.: 9935252106

#भारतवर्षसमाचारडिजिटल #Maharajganj #MaharajganjPolice #BrijmanganjPolice #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #ShaktiMohanAwasthi #महिला_चोर_गिरोह #PoliceAction #UttarPradesh #RatneshwarKumar #BureauChief #MaharajganjNews

Recent Posts