डीपीओ की सरकारी गाड़ी पर लगी नीली बत्ती बनी चर्चा का विषय। शासकीय आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जिया।

डीपीओ विभाग में लगी लाल नीली बत्ती लगी गाड़ी

कासगंज।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) कार्यालय इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि विभाग में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं अन्य शासकीय कार्यों के लिए उपलब्ध सरकारी वाहन का उपयोग जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह स्वयं अपने व्यक्तिगत आवागमन के लिए कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि उक्त सरकारी वाहन पर लाल-नीली बत्ती लगी हुई है, जबकि वर्तमान नियमों के अनुसार ऐसे वाहनों पर इस प्रकार की बत्तियों का उपयोग प्रतिबंधित है। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं और शासकीय आदेशों के पालन को लेकर चर्चा हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, विभागीय वाहन का उपयोग चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी आवश्यक सेवाओं के बजाय जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय आने-जाने तथा घर से संबंधित आवागमन में किया जा रहा है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी संसाधनों के उपयोग संबंधी नियमों के विपरीत माना जाएगा।

हालांकि, इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह का पक्ष सामने नहीं आया है। समाचार प्रकाशित होने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

यदि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच होती है और अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है नहीं कर सकती गाड़ी पर बत्ती का प्रयोग

ज़ब इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश मिश्रा से फोन पर वार्ता की गयी तो उन्होंने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी पर लाल नीली बत्ती का प्रयोग करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

 

एआरटीओ आर पी मिश्र का फाइल

 

 

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज

Recent Posts