file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर “समरसता संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला आयोजित।

कासगंज। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय, कासगंज में आयोजित की गई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा तथा मुख्य वक्ता गौरीशंकर शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया। अभियान संयोजक के.पी. सिंह ने अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।

मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, समरसता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर हमें उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्य वक्ता गौरीशंकर शर्मा ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से ऐसे समाज की कल्पना की, जहां जाति, वर्ग और भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो। उनका संदेश केवल किसी एक समाज या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए है। उन्होंने कहा कि “समरसता संकल्प अभियान” का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समानता, सामाजिक सद्भाव, सेवा और भाईचारे के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। कार्यकर्ता इस अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाएं और समाज के सभी वर्गों को इससे जोड़ें।

अभियान संयोजक के.पी. सिंह ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर ममतेश शाक्य, डॉ. बी.डी. राना, राजवीर सिंह भल्ला, शरद गुप्ता, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, अनुरोध प्रताप सिंह, सुरेश माहेश्वरी, कृष्णकांत वशिष्ठ, रामनिवास राजपूत,डॉ. मनोज शर्मा, चेतन महाजन, डॉ. शिव प्रताप सिंह, प्रदीप वर्मा,डी.एस. लोधी, मोहित तेजधारी, कृपाशंकर गोला, प्रदीप मधुवन, नंद किशोर दिवाकर, ब्रजेश उपाध्याय, आशुतोष त्रिवेदी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज

Recent Posts