file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, लगाया सेवा शिविर।

कासगंज। सावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत के उद्देश्य से रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के बाराद्वारी क्षेत्र में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कासगंज की विभिन्न सड़कों से होकर गुजर रहे कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस सेवा शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों को केले, बिस्कुट, पानी तथा शरबत का वितरण किया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने विश्राम कर जलपान ग्रहण किया और सेवा कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि सावन के पावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा, सद्भाव और भाईचारे की भावना भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

सेवा शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की आवश्यकताओं का ध्यान रखा और उन्हें सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। शिविर के दौरान श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा राहगीरों ने भी इस सेवा कार्य की सराहना की। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेठी सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत,सत्यप्रकाश गुप्ता,कंट्रोल रूम प्रभारी विमल कुमार सिंह , गुलफाम सिंह,दीप कुमार पाण्डेय,अली हसन सोहराब , नूर मोहम्मद नूरी, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, शैल कुमारी, रजनी राठौर, मानसी ठाकुर, महक, गुंजन अग्रवाल, अभिषेक दुवे, राम रक्ष पाल सिंह ,कमल गुप्ता, रूम सिंह, डॉक्टर देश बंधु, राजा सलमानी, रजनेश उपाध्यय, महेन्द्र सिंह लोधी, चमन टेलर, सब्बन मियाँ. पूजा यादब, विक्रम अभिषेक डोली आदि कार्यकर्ता उपस्थित

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज

Recent Posts