फरेंदा: शिव मंदिर में महिला के गले से चेन चोरी मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया, आज हो सकता है खुलासा

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

Oplus_131072

महराजगंज/फरेंदा। फरेंदा क्षेत्र के गोपालापुर स्थित शिव मंदिर में बीते दिन एक महिला के गले से चेन चोरी की घटना के मामले में फरेंदा पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित महिला गिरोह हो सकता है, जो धार्मिक स्थलों पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पुलिस यह भी बता सकती है कि हिरासत में लिए गए लोगों के पास से क्या-क्या बरामद हुआ है तथा उनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति का इंतजार किया जा रहा है।

 

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

 

ब्यूरो चीफ, महराजगंज : रत्नेश्वर कुमारमो.: 9935252106

 

#Maharajganj #Farenda #UPPolice #BreakingNews #BharatvarshSamacharDigital #ChainSnatching

Recent Posts