file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ बाइक यात्रा की तैयारियों पर चर्चा।

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज सेवा संकल्प अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री रुद्रलक्ष्मीकांत अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत तथा अमापुर विधायक हरिओम वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ बाइक यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह यात्रा वाराणसी से बड़नगर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 500 युवा 250 बाइकों पर सवार होकर विभिन्न मार्गों से बड़नगर पहुंचेंगे। जिला कासगंज से युवा मोर्चा के पांच कार्यकर्ता भी इस यात्रा में सहभागिता करेंगे। इनमें जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत, यश उपाध्याय, सुधांशु मौर्य, विन्रम अग्रवाल तथा अंकुल प्रजापति शामिल हैं।

बैठक में बताया गया कि बड़नगर से वाराणसी के लिए प्रस्थान करने वाली बाइक यात्रा 29 सितंबर को कासगंज जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा के कासगंज पहुंचने पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

यात्रा का रात्रि विश्राम अमापुर विधानसभा क्षेत्र के सहावर कस्बे के जलमालपुर गांव में होगा। यहां जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक एवं रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात बाइक यात्रा सहावर से प्रस्थान करेगी और थाना दरियावगंज होते हुए जिला फर्रुखाबाद के कायमगंज के लिए रवाना होगी।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाशदीप रानू, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत, रोहित सोलंकी, मुकेश कुमार, विकास निर्भय, राहुल अग्रवाल, अक्षय कुमार, विवेक, संकल्प, यश, सत्यम, सुधांशु, रविकांत, अमरदीप, अनिल, मुकेश, अंशुल अग्रवाल, नरेंद्र, वीरू, अभिषेक, शिवकुमार, शुभम आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट मुकेश यादव जनपद कासगंज

Recent Posts