file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

भाजपा ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य का कासगंज में भव्य स्वागत, विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक बैठकों को किया संबोधित।

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य का जनपद कासगंज में प्रथम बार आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

 

जिला कार्यालय भाजपा कासगंज में आयोजित संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। विभिन्न सत्रों में आयोजित बैठकों में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तीकरण तथा संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रथम सत्र की जिला बैठक में जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा जिला मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

 

द्वितीय सत्र में कासगंज जनपद के सभी वर्तमान जनप्रतिनिधियों—सांसद, विधायक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लॉक प्रमुखों—के साथ संगठन की भावी रणनीतियों को लेकर संवाद किया गया।

तृतीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व चेयरमैन तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुखों ने सहभागिता की।

 

मुख्य अतिथि गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है तथा संगठन की रीति-नीति के साथ हर वर्ग को जोड़ना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटने का आह्वान किया।

 

जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कासगंज भाजपा परिवार की ओर से पूर्ण निष्ठा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कासगंज का प्रत्येक कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन संजय सोलंकी ने किया।

 

इस अवसर पर निर्वर्तमान जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, पिछड़ा आयोग सदस्य महेंद्र राना, क्षेत्रीय मंत्री डी.एस. लोधी, पूर्व चेयरमैन रूप किशोर कुशवाह, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, यशवीर राजपूत, चेयरमैन रामेश्वर दयाल मेहरे, मीना माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंडीर, गौरीशंकर शर्मा, दिनकर चतुर्वेदी, नवल कुलश्रेष्ठ, आकाश दीप रानू, महेंद्र बघेल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, शुभम प्रधान, मोहित तेज़धारी, मनवीर वैश्य, हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज

Recent Posts