file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महराजगंज जिले द्वारा रविवार को शहर स्थित बाला जी मैरिज लॉन में “शक्ति स्वरुपा युवती सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया।

महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महराजगंज जिले द्वारा रविवार को शहर स्थित बाला जी मैरिज लॉन में “शक्ति स्वरुपा युवती सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में छात्राओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उनके व्यक्तित्व को सशक्त बनाना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ज्ञान और संस्कार का प्रतीक माना गया है। आज की युवतियां शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, राजनीति, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने युवतियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि डा. कृष्णा साहनी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने युवतियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल विकसित करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के सशक्त होने से ही विकसित भारत के निर्माण का सपना साकार हो सकेगा।

Recent Posts