
कासगंज। कासगंज शहर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे जिला कांग्रेस और शहर कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और चुनाव आयोग के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर तक मार्च निकाला।

प्रदर्शन की शुरुआत नदरई गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय (गांधी मूर्ति) से हुई। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और ज्ञानेश गुप्ता के विरोध प्रदर्शन की तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में निकले। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को बुलंद किया। तहसील कासगंज पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।

जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा गया कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसील परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन संपन्न होने के बाद कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपकर वापस लौट गए।
कार्यक्रम मैं वरिष्ठ नेता मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, सत्य प्रकाश गुप्ता, इंदिरा गौड़, कमल गुप्ता,विमल कुमार सिंह,अमित यादव भय्यू, सतेन्द्र पाल सिंह बैस,दीपक धनगर, योगेश श्रीवास्तव,रमेश धनगर, साज़िल मियां अली हसन सोहराब प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, गुलफान सिंह, मीनाक्षी गौड़ यादव, सोनी कश्यप, सुबोध वशिष्ठ, अजय प्रताप मिश्रा, हरिशंकर पचौरी,दीप कुमार पाण्डेय, अफगन शेख, रूम सिंह यादव, अर्चिका मिश्रा,वीरेंद्र यादव, मोहम्मद हाफ़िज़, मोहम्मद सनी, नूर मोहम्मद नूरी, विक्रम वाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, राज कपूर बाल्मीकि, भूपेश यादव, कैलाश, अनिल यादव, राजा सलमानी, अभिषेक दुबे,सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित
रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज













