file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

MLC प्रत्याशी के समर्थन में शिक्षकों से जनसंपर्क, विभिन्न विद्यालयों में किया संवाद।

महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के एमएलसी प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के समर्थन में बुधवार को शिक्षक राजेश सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संपर्क किया और आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की।

दौरे के दौरान राजेश सिंह ने रामप्रकाश मल्ल इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर रामक्षन, प्रत्यूष विहार विद्यालय रामचक, उदय एकेडमी रुद्रपुर, बुद्धा सेंट्रल एकेडमी कोइलिंगढ़वा, इंदिरा पब्लिक स्कूल नारायणपुर तथा पोन एकेडमी सहित कई शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया।

इसी क्रम में राजेश सिंह ने स्नेहा सिंह पब्लिक स्कूल, रामहौली पकड़ी के प्रबंधक सतीश सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की समस्याओं तथा एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सतीश सिंह ने शिक्षकों की एकजुटता और शिक्षा के विकास के लिए सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अलावा उन्होंने स्वर्गीय पृथ्वीनाथ इंटर कॉलेज, भीखमटोला खुटहा बाजार के प्रबंधक अशोक यादव से भी भेंट कर एमएलसी चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में शिक्षक समाज के हितों, शैक्षिक सुधारों और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

राजेश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों और शैक्षिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर मतदान करें तथा शिक्षक समाज की आवाज को मजबूत बनाने में सहयोग दें।

दौरे के दौरान क्षेत्र के शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व के समर्थन की बात कही तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Recent Posts