file_000000007304820884018aa138df5af7
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.23 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.30.22 PM

महराजगंज में एसपी का बड़ा एक्शन: 27 पुलिसकर्मियों का तबादला

भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

Oplus_131072

कोल्हुई और बृजमनगंज थाने में फेरबदल, उपनिरीक्षक समेत पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती

महराजगंज। जिले में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 27 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार, कोल्हुई थाने से 15 और बृजमनगंज थाने से 12 पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक हित और कार्य व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से की गई है।

कोल्हुई थाने से 15 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

कोल्हुई थाने से उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह को ठूठीबारी भेजा गया है। कांस्टेबल मोहम्मद कैफ को पनियरा, हेड कांस्टेबल धीरज दुबे को घुघली, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और जगदीश पटेल को कोतवाली तथा कांस्टेबल बबलू को श्यामदेउरवा स्थानांतरित किया गया है। अखिलेश चौधरी और आकांक्षा मिश्रा को मिठौरा, संदीप कुमार और प्रमोद कुमार यादव को पनियरा/सिंदुरिया, विशाल यादव को कोठीभार, आलोक पाल और मुनीता यादव को निचलौल तथा अमित यादव और निधि चौधरी को कोतवाली भेजा गया है।

बृजमनगंज थाने से 12 पुलिसकर्मियों का तबादला

बृजमनगंज थाने से उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा को कोतवाली भेजा गया है। हेड कांस्टेबल छोटेलाल यादव को घुघली, कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह यादव और साक्षी सिंह को कोतवाली, अरविंद खरवार और सौम्या पाण्डेय को पनियरा तथा रविंद्र यादव, बृजेश कुमार और पूजा सिंह को श्यामदेउरवा स्थानांतरित किया गया है। अखिलेश यादव को नौतनवा, कृष्णकांत यादव को कोठीभार और प्रवीण यादव को पुरंदरपुर भेजा गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालना होगा।

भारतवर्ष समाचार डिजिटल

ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार

मो. 9935252106

उद्यम पंजीकरण संख्या: UDYAM-UP-51-0002337

Recent Posts