
मध्यप्रदेश जिला नरसिंहपुर
रिपोर्टर मनोज मेहरा
नरसिंहपुर जिले के बरमानकला हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा …स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा में बात करने, टॉयलेट साफ करवाने और सजा के नाम पर गिट्टी पर घंटों घुटने के बल बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं…! बच्चों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से वे इस कथित प्रताड़ना से परेशान हैं, हालात ऐसे हैं कि कुछ छात्राएं अब स्कूल जाने से भी डरने लगी हैं…

आखिरकार बच्चों ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ छात्र-छात्राएं बरमान चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की… हालांकि, प्रिंसिपल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे खुद टॉयलेट साफ करती हैं, लेकिन बच्चों से सफाई नहीं करवातीं और न ही उनके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं… वहीं, बरमान चौकी प्रभारी आरती वर्मा के मुताबिक, शिकायत प्राप्त हुई है, वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की जांच की जाएगी… अब बड़ा सवाल यही है कि बच्चों के इन गंभीर आरोपों की जांच में क्या सामने आता है और क्या जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी।














