
क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अमापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल को मजबूत करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अमापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंडनपुर से हीरापुर वाया नगला ऊसर मार्ग तक होने वाले नवनिर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के निवासियों को आवागमन में भारी सहूलियत मिलेगी और स्थानीय विकास को एक नई गति प्राप्त होगी।
अमापुर क्षेत्र के लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरिओम वर्मा रहे, जिन्होंने अपने कर-कमलों से इस सड़क निर्माण कार्य की नींव रखी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग पिछले कई सालों से बेहद जर्जर और बदहाल स्थिति में था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में इस रास्ते पर चलना और भी दूभर हो जाता था। स्थानीय विधायक हरिओम वर्मा ने जनता की इस पुरानी और गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके पुनरुद्धार का बीड़ा उठाया और अब इसके निर्माण से वर्षों पुराना दर्द दूर हो जाएगा।
विधायक हरिओम वर्मा के प्रयासों से अमापुर विधानसभा में चौतरफा सड़कों का जाल बिछ गया है। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। पहले जो सड़कें उपेक्षित थीं और जर्जर अवस्था में पड़ी थीं, उनका कायापलट हो रहा है।

शिलान्यास के अवसर पर उमड़ी सैकड़ों की भीड़ ने विधायक के कार्यों की सराहना की और ‘विकास पुरुष’ के रूप में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि अमापुर विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए वे पूरी तरह कटिबद्ध हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
रिपोर्ट मुकेश यादव कासगंज













