भारतवर्ष समाचार डिजिटल। महराजगंज

महराजगंज। जिले में लगातार हो रही बारिश और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम संबंधी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने 31 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।
बीएसए द्वारा 30 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, जिले में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं विभिन्न बोर्डों से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे।
हालांकि, आदेश में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अवकाश से अलग रखा गया है। उन्हें जनगणना से संबंधित अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौसम की स्थिति के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
भारतवर्ष समाचार डिजिटल
ब्यूरो चीफ महराजगंज: रत्नेश्वर कुमार
मो. 9935252106












